गोविंदपुरम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

गाज़ियाबाद। आज प्रातः काल 6:00 बजे 21 जून 2024 को  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  गोविंद नगर द्वारा सिटी पार्क, गोविंदपुरम में एक साथ 100 से अधिक संख्या में लोगों द्वारा योग कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोविंद नगर के अधिकारी कार्यकारिणी सदस्य पदाधिकारी सहित गोविंदपुरम के अन्य गणमान्य सदस्यों ने भी भाग लिया। बच्चों द्वारा योग का शानदार प्रदर्शन भी किया गया।

 इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एवं समाज के कई  प्रबुद्ध सदस्यों ने अपने विचार प्रकट करते हुए योग के महत्व के बारे में बताया और योग को हमें रोज के रूटीन में अवश्य शामिल करना चाहिए इस बात पर जोर दिया। अंत में समारोह का समापन शिकंजी पिलाकर किया गया।