श्री हंस इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट की भर्ती

मुरादनगर।  श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर में एनसीसी कैडेट की भर्ती की गई 35 यूपीबीएन एनसीसी के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रामपाल दहिया के आदेश अनुसार विद्यालय में भर्ती का आयोजन किया गया। 

सर्वप्रथम भर्ती में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कराई गई तत्पश्चात शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार ने फ्लैग दिखाकर भर्ती का शुभारंभ किया। भर्ती में लगभग 110 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शारीरिक परीक्षण के बाद छात्राओं की लिखित परीक्षा कराई गई इसके बाद मेरिट लगाकर 10 गर्ल्स कैडेट वह 15 बॉयज कैडेट का चयन किया गया। 

इस अवसर पर एनसीसी आफिसर डॉ अमित कुमार ने सभी छात्राओं को एनसीसी के बारे में विस्तार से बताया तथा एनसीसी के लाभ व समाज में एनसीसी की उपयोगिता व सामाजिक सेवा कर हम किस प्रकार राष्ट्र की सेवा कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं इस पर प्रकाश डाला।

 इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार ,एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर अमित कुमार ,रितिक सिंह ,नायब सूबेदार सरदार सिंह ,हवलदार संजीत कुमार  व विद्यालय के समस्त अध्यपागण व कर्मचारी गण उपस्थित थे।