लॉयंस ऑफ पीजेवीसी टीम ने समाज सेवा के लिए बढ़ाया कदम

 प्रयागराज। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के फोटो जर्नलिजम व विजुवल  कम्यूनिकेशन 2008-09 बैच के कुछ विशेष छात्रों ने पत्रकारिता के साथ ही "लॉयंस ऑफ पीजेवीसी" ग्रुप बनाकर समाज सेवा करने का प्रण लिया है। लॉयंस ग्रुप के ज्यादातर सदस्य पूर्वी उत्तर प्रदेश पूर्वांचल के मूल निवासी हैं।

लॉयंस ऑफ पीजेवीसी के एडमिन संगम दुबे ने बताया कि पत्रकारिता व समाज सेवा में बहुत अंतर नहीं है इसी को देखते हुए हम सभी साथियों ने गरीब अनाथ बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने का फैसला लिया है व बहुत जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा साथियों से वार्तालाप के बाद ही की जाएगी । 

लॉयंस ऑफ पीजेवीसी के प्रमुख सदस्य हैं अरुण सिंह, विमलेंद्र दुबे, शैलेश सिंह अमित सिंह, परमानंद तिवारी (प्रयागराज) चंद्रकांत मिश्रा, संगम दुबे, दीपक शाही (गोरखपुर) प्रभात तिवारी (आजमगढ़) सौरभ शुक्ला, चंद्र प्रकाश मौर्या, मो.रेहान (बस्ती)  तूफान सिंह (प्रतापगढ़) सुनील सिंह (रायबरेली) मोहित वैश्य अनिरुद्ध यादव, जेपी यादव, नागेश यादव  संस्था के प्रमुख सदस्य हैं।  संस्था का बहुत जल्द विस्तार किया जाएगा। संस्था का मुख्यालय दिल्ली लखनऊ, प्रयाग, गोरखपुर में रखा जाएगा।