श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया

 गाज़ियाबाद। श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। कॉलेज के अध्यक्ष सरदार  मनजीत सिंह ने  कहा लोहड़ी का पर्व सदियों से मनाया जा रहा है। इस पर्व के पीछे एक कहानी प्रचलित है एक ब्राह्मण की दो बेटियां थी दोनों बहुत सुंदर थी एक का नाम सुंदरी एक का नाम मुंदरी था वहां के नवाब ने कहा दोनों से शादी करेंगे ब्राह्मण परेशान हो गया और वही एक डाकू प्रचलित था दुल्ला भट्टी ब्राह्मण ने जाकर मुलाकात करी और कहा मेरी बेटियों की सुरक्षा करें उनकी इज्जत का सवाल है।दुल्ला भट्टी ने आश्वासन दिया कि दोनों के लिए  वर ढूंढ कर उनकी शादियां करेंगे। रात के समय पर इसी तरह अग्नि लगाकर उसके फेरे करने का काम किया गया देने को था नहीं कुछ, दहशत का माहौल भी था इसलिए सवा सेर शक्कर देकर ही शादी संपन्न हुई। 

कहते हैं लोहड़ी के बाद ठंड भी कम हो जाती है। पंजाबियों में यह रीत प्रचलित है की नई शादी हो या पहला बालक हो तो पहली लोहड़ी मनाई जाती है।

बच्चों को लोहड़ी के बारे में अवगत कराया और सभी बच्चों मक्का का दाना मूंगफली और रेवाड़ी का  प्रसाद वितरण किया गया। कॉलेज के अध्यक्ष सरदार  मनजीत सिंह  प्रबंधक गुरजीत सिंह हंसपाल प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना रस्तोगी एवं सभी स्टाफ ने लोहड़ी की परिक्रमा कर सुख शांति मांगने का कार्य किया।

मनजीत सिंह ने देश की चढ़दी कलां मांगी हमारा देश  विश्व गुरु  विकसित देश  आत्मनिर्भर देश की कामना की।

हिंदुस्तान के  80% खेती से जुड़े हैं लोहड़ी पर भी गेहूं उगाने की खेती की जाती है। लोहड़ी पर जो गीत प्रचलित है सुंदरी मुंदरी तेरा कौन बेचारा दुल्ला भट्टी वाला दूल्हे ने  दी बनाई सेर शक्कर पाई।