डॉ. दीपिका चौहान को " किरण सुपर आयरन लेडी " अवार्ड से किया सम्मानित

नई दिल्ली। गोपाल किरण समाजसेवी संस्थान द्वारा बेंगलुरु के इंडियन सोशल इंस्टीट्यूट में संस्था के अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह निमराजे जी के नेतृत्व में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं अवार्ड समारोह आयोजित हुआ, जिसमें ओड़िशा की अध्यापिका डॉ. दीपिका चौहान जी को सम्मानित किया गया।

 अध्यापिका दीपिका चौहान ने एम. ए, एम. फिल , एवं पी.एच.डी तक शिक्षा प्राप्त की है। उनकी कविताएं, आलेख विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई है। 

दीपिका जी साहित्य गौरव, काव्य श्री सम्मान आदि से सम्मानित हो चुकी है। दीपिका द्वारा"रिहा" (काव्य संग्रह), "आशा प्रभात के उपन्यास में स्त्री" (उपन्यास)भी प्रकाशित हुई है।