श्री हंस इंटर कॉलेज में महर्षि वाल्मीकि की जयंती बडे हर्षोल्लास के साथ मनायी

मुरादनगर। श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती बडे हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार जी ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का मंच संचालन एन० सी० सी० आफिसर व कला अध्यापक डा० अमित कुमार ने किया। 

विद्यालय के अध्यापको व छात्र-छात्राओं ने महर्षि वाल्मीकि के बारे मे अपने विचार व्यक्त किये तथा उनकी गुणवत्ता व उनके तप, तपस्या से अवगत कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार ने इस अवसर पर सभी को सम्बोधित किया तथा बताया कि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता थे। जो आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध है। उन्होंने संस्कृत मे रामायण की रचना की।

 महर्षि वाल्मीकि द्वारा रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई। रामायण एक महाकाव्य है जो श्री राम के जीवन के माध्यम से हमे जीवन के सत्य व कर्तव्य से, परिचित करवाती है। हमें ऐसे महान संत, विद्वान, महर्षि वाल्मीकि  से प्रेरणा लेकर सत्य की राह पर चलना चाहिये। व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता हैं, जाति विशेष से नहीं। इसलिये हमे जीवन में हमेशा सत्य का साथ देकर अच्छे कर्म करने चाहिये। जिससे हमारे घर-परिवार व समाज को भी एक सुन्दर व अच्छा माहौल मिलेगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार, एन० सी०सी० ऑफिसर व कला अध्यापक डॉ० अमित कुमार , रविन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार ,राज कुमार ,संजीव कुमार , रोबिन कुमार ,सुनील चौधरी ,पुलकित अग्रवाल , सेस प्रताप सिंह ,सुनील कुमार शर्मा , सौदान सिंह , राम कुमार ,प्रमोद कुमार, मोहम्मद अशफाक ,शिव कुमार ,सुमित कुमार ,रिंकेश वर्मा, ताज मोहम्मद ,सचिन कुमार, विकास त्यागी , सुनील यादव, वी के द्विवेदी, श्रीमती हेमलता शर्मा , डॉ० पारुल अग्रवाल, रीना, जयंती मठपाल ,शिखा चौधरी, कुसुम बरनवाल ,मीनू त्यागी ,नीलम शर्मा ,वर्षा, रितिका, चंदा ,दिनेश बाबूजी, राजेश ,दयाचंद, राजवीर ,नगेंद्र व  शोभा उपस्थित रहे।