अखण्ड भारत संकल्प दिवस के उपलक्ष पर अयोजित किया गया महायज्ञ

गाज़ियाबाद। अखण्ड भारत की कामना हेतु पाम रिसोर्ट, राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में महायज्ञ का आयोजन किया गया  जिसमे बड़ी संख्या में बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया।

  विद्वान पुरोहितों के द्वारा संपूर्ण विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुए महायज्ञ में खंड खंड एवं विभाजित भारत को एक कर अखण्ड भारत का संकल्प लिया गया। महायज्ञ के मुख्य यजमान वरिष्ठ समाजसेवी अश्विनी शर्मा ने अखण्ड भारत की आवश्यकता पर बल देते हुए युवाओं से इस महा अभियान के साथ जुड़ने का आह्वान किया और साथ ही कहा की भविष्य में अखण्ड भारत की मुहिम पूरे देश में चला कर जनजागरण का कार्य किया जाएगा, आने वाली पीढ़ी को ये भावना हमें स्थाननत्रित करनी होगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि वैभव शर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे और कहा की पूर्व में भारत की सीमाओं का विस्तार दूर दूर तक था किंतु आज भारत की सीमाओं का संकुचन और भारतवर्ष का अधूरा मानचित्र हमारी उदासीनता और अकर्मण्यता का परिणाम है। आज आवश्यकता इस बात की है की भारत के हर बच्चे की आँख मे अखण्ड भारत का स्वप्न होना चाहिए।

इस अवसर पर मुकेश गौड़, संदीप शर्मा, विकास गुप्ता, गौरव विश्नोई, रेखा कौशिक, शालिनी चौधरी, बी के शर्मा, इच्छा राम पाण्डे   महेंद्र भाटिया, बीके शर्मा, सचिन शर्मा, प्रीति त्यागी, रीना त्यागी, शंपा दास, राजमोहन गोयल, जय भगवान गुप्ता, आईपी ​​गुप्ता, गोपाल दत्त आदि उपस्थित रहे।