बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति द्वारा कवि सम्मेलन आयोजित

 देहरादून। बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (पंजीकृत अंतर्राष्ट्रीय) द्वारा 02 जुलाई को तस्मिया अकादमी, देहरादून में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम  का शुभारंभ संस्था के संस्थापक बादल बाजपुरी,  मुख्य अतिथि शहर के प्रमुख समाजसेवी डाॅ.  एस. फारूख , संस्था के संरक्षक पंकज शर्मा, राष्ट्रीय सचिव मातृका बहुगुणा, संस्था के मीडिया प्रभारी संजय परगाँई ,कविता बिष्ट ,झरना माथुर सहित बुलंदी टीम ने  संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संयोजन ममता नेगी और सुरभि खनेड़ा ने किया।

 देहरादून से विशिष्ठ कलमकारों में कविता बिष्ट , झरना माथुर, लक्ष्मी प्रसाद बढोनी (दर्द गढ़वाली) ने मंच की शोभा बढ़ाई व मनमोहक काव्य पाठ से समां बांधा तो वहीं  चमोली से ममता नेगी, अनीशा रावत, पौड़ी गढ़वाल से प्रियंका बिष्ट, अंशी कमल, देहरादून से वीरेन्द्र डंगवाल, मनीषा भंडारी, आदित्य बहुगुणा, विनय, दर्द गढ़वाली, ममता थपलियाल जोशी, शिवम बानगी, कविता, अजय आदि काव्य पाठ हेतु आए, बाजपुर से आए बादल ने कहा कि वहीं कान्हा की नगरी वहीं वृन्दावन मुझे तो मां के चरणों में चारों धाम दिखते हैं।

नैनीताल के कवि संजय परगाँई ने पढ़ा कि

मैं प्यार पढ़ने प्यार के शहर तक भी आया सनम

दिल्ली से आए पंकज शर्मा ने कहा

जिंदगी के इस प्रहर में हैं सभी सामान प्यारे

बस तुम्हारी ही कमी है आ चुके मेहमान सारे

चमोली की ममता नेगी ने कहा कि बेटी हूं कमजोर नहीं मैं किसी परिचय का मोहताज नहीं मैं 

चमोली की सुरभि ने कहा

मैं सुरभि हूं अपने कर्म को दर्पण बनाऊंगी

  बुलंदी संस्था ने इससे पहले नवंबर माह में उत्तराखंड का सबसे बड़ा धरातलीय कार्यक्रम उत्तराखंड काव्य महोत्सव रुद्रपुर शहर मे आयोजित करवाया था। जिसमे देश भर से आये 300 कलमकारों ने काव्य पाठ किया था। बुलंदी संस्था ने  वर्ष 2021 एवं 2022 में  207 घण्टे और 400 घण्टे अनवरत वर्च्युअल कवि सम्मेलन आयोजित करवा के दो बार विश्व रिकोर्ड बना चुकी है। जिसे  इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज़ किया गया है l बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाज़पुर से संचालित होती हैं। जिसका उद्देश्य सभी नवोदित कलमकारो को मंच प्रदान करना हैं, जिसके लिए संस्था निरंतर  नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रही है।