आनंद कुमार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया

नई दिल्ली | आनंद कुमार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ सांसदों के साथ ही पार्टी के पदाधिकारी व सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। 

आनंद कुमार मूलत: बिहार के रहने वाले हैं और विगत 30 वर्ष से पार्टी के साथ जुडे़ रहे हैं और संगठन के विस्तार में लगातार सहयोग करते रहे हैं | 

पार्टी के युवा सांसद बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज भी इस सम्मान समारोह में उपस्थित रहे और उन्होंने बताया कि आनंद कुमार पार्टी के वरिष्ठ सदस्य हैं और हम उनसे उम्मीद करते हैं कि दिल्ली में पार्टी के विस्तार में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और राजधानी दिल्ली में एक मजबूत टीम के साथ पार्टी को स्थापित करेंगे |

आनंद कुमार ने सभी वरिष्ठ सांसदों पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए संगठन के विस्तार व मजबूती के लिए तन मन धन से कार्य करने भरोसा दिलाया और बताया कि सर्वप्रथम हमारा लक्ष्य होगा कि एक मजबूत टीम राजधानी दिल्ली में खडा़ किया जाए इसके लिए पार्टी के सभी सदस्यों का सहयोग की आवश्यकता रहेगी |