अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजनगर रेजिडेंसी में योग शिविर व बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित राजनगर रेजिडेंसी सोसाइटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय निवासियों ने योग शिविर लगाकर लोगों को योग द्वारा स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। योग शिविर में स्थानीय निवासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। 

 योग शिविर में समाजसेवी श्री एम.पी. सिंह जी ने कहा कि भारत को योग गुरु कहा जाता है।उन्होंने आगे कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है,योग का अभ्यास शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति देता है। 

शिविर में बच्चों ने  देश भक्ति व धार्मिक गीतों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया तथा गीतों की प्रस्तुति में मुस्कान अग्रवाल, अमीषा कैन, कशिका चौरसिया, तान्या गर्ग, तनिष्का अरोड़ा,आश्वी मित्तल, मिश्का गर्ग, अमित वशिष्ठ ,अनय गुप्ता,वाणी शर्मा,कौशकि सरन, अरूंया, भूमि दीक्षित,वेदानशी, युवाक्षी भारद्वाज,अना गौड़,सांची चौधरी,भव्या पाल,एवलिन तपरानिया, आकाश दीक्षित,अमन दीक्षित आदि थे।सांस्कृतिक प्रस्तुति की व्यवस्था को श्रीमती रुचि अग्रवाल जी ने संभाला।

धन्यवाद प्रस्ताव अरुण कुमार सिंह जी द्वारा दिया गया। पूर्व भारतीय जवान 90 वर्षीय उदयवीर सिंह जी, अरुण कुमार सिंह जी, रमेश चंद्र दुबे जी, देवेंद्र कुमार त्यागी जी, लल्लन सिंह जी ,सुरेश जी, लवलेश जी, एमपी सिंह जी, अशोक कुमार पाराशर जी को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा ऋषि कुमार जी, मदन पाल जी, उमेश श्रीवास्तव जी, सुशील कुमार त्यागी जी, किशन त्यागी जी, श्रीमती प्रभा शर्मा जी, रानी जी, श्रीमती सबलोक जी, प्रेमवती जी, पूर्व प्रधानाचार्या राजबाला जी, दीप्ति जी, मधु गाबा जी, सुषमा दूबे जी, सुषमा वाधवा जी, पूजा जी, सरोज सिंह जी, अंशिका जी,  श्वेता जी, नीतू गर्ग जी, एकता गुप्ता जी, सीमा गौड़ जी, विनोद खन्ना जी,राम अवतार जी, आलोक गौड़ जी, सुशील त्यागी जी, कृष्ण त्यागी जी आदि ने भी भाग लिया। श्रीकांत त्यागी जी ने पुरस्कार वितरण किया। संजीव चौहान जी व श्रीमती आकांक्षा जी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अमित श्रीवास्तव जी ने किया।