आयुष शाला ऐक्सपो - 2023 के लिए चिदानंद सरस्वती "मुनि" जी ने दी शुभकामना

नई दिल्ली |  राजधानी दिल्ली में विवेकानंद फाउंडेशन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में चिदानंद सरस्वती मुनि जी उपस्थित रहे इस दौरान आयुष शाला 2023 की टीम ने महर्षि मुनि जी से शिष्टाचार भेट कर कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की और कार्यक्रम में उपस्थित रहने का भी निवेदन किया गया जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए अपनी शुभकामना दी |

आयुष शाला ऐक्सपो का उद्देश्य भारतीय चिकित्सा पद्धति का प्रचार प्रसार व इसको जन जन तक पहुचाना है | इस एक्सपो में देश भर के आयुर्वेद आयुष की कंपनियों के प्रतिनिधी आयुष के चिकित्सा पदाधिकारी व छात्र उपस्थित रहेंगे |

महर्षि चिदानंद सरस्वती से शिष्टाचार भेट में संस्था के प्रोजेक्ट हेड विकास कुमार डाॅ आशीष तनवार रोहित विष्ट व मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे |