मशहूर पेंटर विजय राउत के चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन

मुम्बई। मशहूर पेंटर, एनिमेटर और फ़िल्म मेकर विजय राउत की पेंटिंग एक्जीबिशन का उद्घाटन मुम्बई की प्रतिष्ठित जहांगीर आर्ट गैलरी में आज 15 नवम्बर को हुआ। इस पेंटिंग प्रदर्शनी का नाम है "ग्लिम्पस द मेनिफेस्टेशन ऑफ सोल", जो 21 नवम्बर तक रहेगी। प्रख्यात ऎक्टर सचिन खेडेकर, श्री कृष्णा प्रकाश (स्पेशल आईजी, महाराष्ट्र पुलिस), श्री उत्तम पाचारने (ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष) और जय कोवली जैसे विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में इस एक्जीबिशन का उदघाटन हुआ।

विख्यात एक्टर सचिन खेडेकर ने यहां विजय राउत की सभी पेंटिंग्स को बहुत ध्यान से देखा और कहा कि उन्हें विजय राउत की सभी पेंटिंग बहुत ही अच्छी और नई लगी। वह प्रयोगात्मक शैली की पेंटिंग बनाते हैं, उनके चित्र आज के जमाने के हैं, 2022 की पेंटिंग है यह सब। मैं उनकी कलात्मक अभिरुचि देखकर हैरान हूं। क्या एक से बढ़कर एक पेंटिंग है। उन्होंने किंगडम, साधु और थ्रीडी मोशन पोस्टर जैसे अनेक सब्जेक्ट्स पर चित्रों का रेखांकन किया है। वह अद्भुत प्रतिभा के धनी हैं, मैं उनकी इस प्रदर्शनी के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई देता हूँ।

महाराष्ट्र पुलिस के स्पेशल आईजी कृष्णा प्रकाश ने भी विजय राउत की पेंटिंग की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कला में जादू है, वह इतने अनोखे अंदाज में कलाकृति पेश करते हैं, कि देखने वाला आश्चर्यचकित रह जाता है। थ्रीडी मोशन पेंटिंग उनका विशेष आर्ट फॉर्म है जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले हैं।  

बता दें कि विजय राउत एक प्रोफेशनल आर्टिस्ट, एनिमेटर और फ़िल्म मेकर के रूप में 30 वर्षो से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह प्रयोग करने और भिन्न भिन्न प्रकार के आर्ट फॉर्म क्रिएट करने में विश्वास रखते हैं। द बॉम्बे आर्ट सोसाइटी के वह अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें बहुत सारे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड्स से नवाजा जा चुका है। फिलहाल वह द कॉलेज ऑफ एनिमेशन बायो इंजीनियरिंग एंड रिसर्च अमरावती के फाउंडर और डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। विजय राउत एक समाज सेवक भी हैं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अदा करते हुए वह एक प्राइमरी स्कूल और एक वृद्धाश्रम भी चला रहे हैं।  

नेहरू सेंटर, जहांगीर आर्ट गैलरी सहित कई प्रतिष्ठित स्थानों पे उनकी चित्रकला की प्रदर्शनी हो चुकी है। बहुत सारे स्कूल कॉलेज में वह पेंटिंग और कैरिकेचर के डेमो दिखा चुके हैं, लेक्चर दे चुके हैं। फिक्की मुम्बई सहित कई जगहों पर विजय राउत गेस्ट स्पीकर के रूप में सैकड़ों हजारों लोगों को प्रेरित कर चुके हैं। उनकी ढेर सारी उपलब्धियां हैं। 

सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट मुम्बई के स्टूडेंट रहे विजय राउत फेलोशिप अवार्डी रहे हैं। विज्ञापन की दुनिया मे गहरी रुचि रखने वाले विजय राउत ने इलस्ट्रेटर के रूप में अपना सफर शुरू किया और आज इस मुकाम पर हैं।

विजय राउत ने यहां आए तमाम मेहमानों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वह हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं। अगर 2022 में भी हम पुराने ढर्रे पर चलेंगे तो क्या होगा? इसलिए मैं नए जमाने के चित्र रचता हूँ।