पांच प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन निकाला

गाज़ियाबाद।  श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर एक महान नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब नंद ग्राम से आरंभ हुआ। नगर कीर्तन में पांच प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन निकाला गया गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया  हेत नगर कीर्तन की आरंभता हुई। नगर कीर्तन का स्वागत जगह जगह पर किया गया। नंद ग्राम गुरद्वारा साहिब से चलकर गुरद्वारा साहिब  शिब्बन पुरा हापुड़ रोड जगदीश नगर गुरुद्वारा साहिब लाल क्वार्टर में जाकर समाप्त हुआ। 

नगर कीर्तन में उपस्थित  ज्ञानी प्रीतम सिंह जी अवतार सिंह प्रधान गुरुद्वारा साहिब नंद ग्राम कुलवंत सिंह सेक्रेटरी सरदार मंजीत सिंह प्रधान गाजियाबाद सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जगतार सिंह भट्टी हरदीप सिंह हरविंदर सिंह काला कुलविंदर सिंह हरदेव सिंह संधू जसपाल सिंह प्रीतम सिंह बाबा रविंद्र सिंह सग्गू  राजेंद्र सिंह  गांधी जगमीत सिंह कंवलजीत सिंह जसविंदर सिंह  सनी मदन सिंह महेंद्र सिंह मनजीत सिंह सेठी कुलवंत सिंह सहित बहुत से गणमान्य लोग मौजूद थे। 

नगर कीर्तन में श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के बच्चों का बैंड लोगों के बीच में आकर्षण का केंद्र रहा। गतका टीम बैंड बाजा धार्मिक शब्द गुरबाणी बीवियों ने सारे रास्ते कीर्तन किया। सुबह 11:00 बजे से स्टार्ट होकर रात 9:00 बजे लाल क्वार्टर गुरुद्वारा साहिब में समाप्ति हुई। श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 8 नवंबर को है सभी गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ की आरंभता  हो गई। इस अवसर पर इस अवसर पर गाजियाबाद जनपद के सभी निवासियों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की लख-लख बधाई दी ।