वन्यजीव जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी - लटूर सिंह

मुरादनगर। वन्य जीव प्राणी सप्ताह के अंतर्गत  रेप्टाइल्स घडियाल थीम पर मोदीनगर रेंज कार्यालय परिसर मुरादनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

क्षेत्रीय वनाधिकारी लटूर सिंह वन्य जीवों एवं वनों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि वन्य जीव हमारे वनों तथा हमारे जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी है। जिनके बिना जीवन की कल्पना करना भी असम्भव है। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधानों डिडोली ललित त्यागी, फफराना अनिल कुमार, मछरी साहिद ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा सभी से अनुरोध किया कि वन्य जीवों एवं वनों की सुरक्षा करें तथा अधिक से अधिक लोगों को वनों एवं वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु प्रेरित करेंगे। इस मौके पर एडवोकेट मौहम्मद असद खान, वन दरोगा मुकेश कुमार, संजीव कुमार, रोहित शर्मा, श्याम विहारी एवं वन रक्षक महेन्द्र प्रताप  उपस्थित रहे।