जालंधर में युवक ने की अंधाधुंध फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

 जालंधर। जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। सोढ़ल रोड के पास फायरिंग करने की घटना सामने आई है। जानकारी अनुसार नवरात्र के मेले के चलते युवक धार्मिक स्थान से माथा टेक कर वापिस लौट रहा था तभी युवक ने सोढल रोड पर चंदन नगर ब्रिज के पास अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसके चलते फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। आरोपी की पहचान रितिक वासी अशोक विहार के रुप में बताई जा रही है। जानकारी अनुसार उक्त नौजवान की उनकी अन्य लड़कों के साथ लड़ाई-झगड़ा व मारपीट हुई थी जिसकी वजह से रितिक ने वापिस लौटते समय फायरिंग की।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और कार्यवाही करते हुए रितिक को काबू किया। बताया जा रहा है कि रितिक के साथ कुछ अन्य युवक भी थे जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।