विश्व भर में 1.26 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए

नई दिल्ली। भारत में करीब 70,000 लोग 24 घंटे में संक्रमित पाए गए जबकि देश में अब तक कुल 1.36 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका ने लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमितों का रिकॉर्ड बनाया है। यहां अलास्का, जॉर्जिया, इदाहो, आयोवा, लुइसियाना, मोंटाना, ओहियो, उटाह और विस्कांसिन राज्यों में संक्रमण बहुत तेजी से फैला है।


विश्व में कोरोना वायरस से जहां शनिवार तक कुल 1.26 करोड़ से ज्यादा लोग  संक्रमित दर्ज किए गए वहीं 5.63 लाख से ज्यादा लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका ने संक्रमण का अब तक किसी भी एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।


अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 4,26,016 मामले सामने आए हैं। सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 32,375 लोग अब तक मारे गए हैं। इसके बाद कैलिफोर्निया में 3,12,104 कोरोना मरीजों में से 6,952 लोगों की मौत हुई। ब्राजील में दुनिया की सर्वाधिक मौतें हो रही हैं। यहां अब तक 70 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं जो हर दिन बढ़ रही हैं।