अपने गुरु जी के सम्मान के लिए मर मिट सकते है-यति रामस्वरूपानंद जी महाराज

गाज़ियाबाद। 25 दिसम्बर को हर की पौड़ी से चली यति सन्यासियों की यात्रा गाजियाबाद पहुँच चुकी है,कल 2 जनवरी मंगलवार को सुबह 9:00 बजे यात्रा सीधी अमित शाह जी के आवास के लिए रवाना हो जाएगी।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए छोटे नरसिंहानंद(अनिल यादव) ने बताया कि हमारे गुरु जी महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि जी महाराज के सिर पर तमाम इस्लामिक देशो की तरफ से हजारो करोड़ो का इनाम रखा हुआ है और अभी पिछले 4 वर्षो से देश मे कोई भी कही भी जिहादी या आतंकवादी पुलिस द्वारा पकड़ा जाता है तो वो यति नरसिंहानंद गिरी जी का नाम अवश्य लेता है।इस बात को देश की कोई भी सुरक्षा एजेन्सी ऐसी नही है जो ना जानती हो।लेकिन सरकार के कान पर जू तक नही रेंगती। उन्होंने कहा यति सन्यासी पहले शांति पूर्वक गृह मंत्री के आवास पर अनशन करेंगे।यदि तब भी हमारी बात नही सुनी गयीं तो हम अपने गुरुजी की सुरक्ष के लिए शक्ति प्रदर्शन करेंगे।एक मात्र सन्यासी जो सनातन की आवाज उठता हो उन्हें मरने के लिए नही छोड़ा जा सकता।

        पदयात्रा का नेतृत्वकर्ता यति रामस्वरूपानंद जी महाराज ने कहा की केंद्र सरकार उनके गुरु को अनाथ ना समझे।आज लाखो हिन्दू युवा उनके लिये अपने प्राण न्यौछावर करने के लिये तैयार हैं।हम सभी यति सन्यासी अपने गुरु जी के सम्मान के लिये मर मिट सकते हैं।केंद्र सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा ना ले।हमारे गुरु जी की हत्या का अर्थ इस देश मे गृहयुद्ध जैसे हालात होना है।

इस अवसर पर यति रणसिंहानंद जी महाराज ने कहा कि सारे हिन्दू समाज को इस मांग को पूरी शक्ति के साथ उठाना चाहिये ताकि केंद्र सरकार महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी को जेड प्लस सुरक्षा देने के लिये मजबूर हो जाये।सारा हिन्दू समाज यह समझ ले कि अगर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी की हत्या करने में इस्लाम के जिहादी सफल हो गए तो फिर कोई भी हिन्दू सुरक्षित नहीं रहेगा। 

  यति निर्भयानंद गिरी जी ने कहा कि इतना मजबूत योद्धा आगर यू ही मारा गया तो इसका संदेश पूरी दुनिया मे बहुत गलत जाएगा। 

  आर्य योगेश त्यागी जी ने कहा पूरी दुनिया में हिंदुत्व का खुलकर समर्थन करने वालों में महाराज यति नरसिंहानंद गिरि जी का संदेश पूरे विश्व में जाता है जिसकी वजह से कट्टरपंथी विचारधारा के लोग महाराज जी को जान से मारने की कई बार प्लानिंग कर चुके हैं समाज को अपने नेतृत्व करने वाले संत की सुरक्षा के लिए गृहमंत्री अमित शाह जी से जेड प्लस श्रेणी सुरक्षा की मांग अति आवश्यक है।                                     

  आज प्रेस वार्ता में यति निर्भयानंद गिरी,यति परमात्मानंद गिरी, यति सत्यमित्रानंद गिरी, जितेंद्र त्यागी,कपिल त्यागी,राजीव त्यागी, एडवोकेट तेजवीर त्यागी, दीपक त्यागी,हिंदूवादी अरुण त्यागी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी, बॉबी त्यागी प्रदेश महामंत्री राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी, रवि कुमार,अंकुर जावला आदि उपस्थित रहे।