अखंड भारत मिशन द्वारा आयोजित गाजियाबाद मैराथन में लगभग 3500 धावकों ने लगाई दौड़

गाजियाबाद। अखण्ड भारत मिशन (पंजी) के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर रामलीला मैदान राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में मैराथन दोड़ का आयोजन किया गया जिसमें गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पधारे लगभग 3500 धावको ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने कहा की भारत संतो की भूमि है। स्वामी विवेकानंद जैसे संतो के तपोबल के परिणामस्वरूप ही भारतवर्ष आज महान बना है। युवा शक्ति को राष्ट्र शाक्ति के रुप में परिवर्तित करके भारत को पुनः विश्व का सिरमौर बनाया जा सकता है। मैराथन जैसे आयोजन युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में सहायक सिद्ध होते हैं। अखण्ड भारत मिशन पंजी के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने सभी प्रतिभागियों, धावको और अतिथियों का आभार करते हुए कहा अखण्ड भारत का संकल्प हमारे पूर्वजों का संकल्प है जिसको भारत की युवा पीढ़ी अवश्य पूर्ण करेगी। अखण्ड भारत मिशन की स्थापना का उद्देश्य भारत को पुनः अखण्ड रुप मे स्थापित करना है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय कवि एवं अखण्ड भारत मिशन पंजी के महासचिव वैभव शर्मा ने कहा की स्वामी विवेकानंद के विचार ,दर्शन एवं चिंतन की प्रासंगिकता युग युगांतर तक बनी रहेगी। देश की युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को पूर्णता देने के साथ ही राष्ट्र लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। 

3•5  मैराथन में पहला ,दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले धावको को स्मृति चिन्ह के साथ ही पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई साथ ही दो सौ से अधिक अन्य धावको , अतिथियों एवं मैराथन व्यवस्था में लगे स्वयंसेवको को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय शायर राज कौशिक , वीरेन्द्र अहलावत , अरविंद भारद्वाज, अंकित गुप्ता, डाक्टर पूजा सिंह गंगानिया, कवि विकास त्यागी , कवि मधुकर मोनू त्यागी , निखिल त्यागी , अभिषेक शर्मा, पवन द्विवेदी, तरुण शर्मा,संजय डागर, इन्द्रपाल गुप्ता,  सुजीत झा, संदीप शर्मा, राकेश शर्मा, प्रवीण त्यागी, राकेश त्यागी,शगुन सिंह, दर्शन अग्रवाल, नूतन अग्रवाल, राजकुमारी साहू, अभिषेक पाण्डे, सीमा गुप्ता, संजू चौधरी, मनोज अग्रवाल,  रंगनाथ अग्रवाल,संजय तारिका व गौरव विश्नोई उपस्थित रहे।