वन्य प्राणी सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

मुरादनगर। केसीएम पब्लिक स्कूल में वन्य प्राणी सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग मोदीनगर रेंज के सहयोग से किया गया। विद्यालय मे वन्यजीवों के संरक्षण के सम्बम्ध में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वन दरोगा मुकेश कुमार ने कहा कि वन्य जीवन प्रकृति की अमूल्य देन हैं। भविष्य में वन्यजीव संरक्षण के लिए 7 जुलाई 1956 को वन्यजीव दिवस मनाया गया था। प्रतिवर्ष अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाता है।

विद्यालय के प्रबंधक मनीष गोयल ने कहा कि हमारे देश में अलग-अलग प्रजातियों के पेड़ पौधे व जीव जंतु है। जैविक विविधता वाले हमारे देश मे समृद्ध आवरण को संरक्षित करने के लिये जागरूकता की आवश्यकता हैं। हम छोटे छोटे प्रयास से वन्य जीवों का संरक्षण कर सकते हैं। 

विद्यालय मे वन्यजीवों के संरक्षण के सम्बम्ध में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अवनी त्यागी, द्वितीय यश एवं तृतीय स्थान पर पिहू रही। विजेता छात्रों को प्रतीकचिंह दिया गए। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन रामकिशन बंधु, पावन त्यागी, मीरा तोमर, प्रीति गुप्ता, अलका त्यागी, ईशा प्रतिभा, नेहा वन दरोगा महेन्द्र प्रताप वन रक्षक रोहित शर्मा एवं कुo रीतू शुक्ला आदि  उपस्थित रहे।