राजनगर रेजीडेंसी में आरएसएस का गुरुदक्षिणा कार्यक्रम आयोजित

गाज़ियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित राजनगर रेजीडेंसी सोसायटी में राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा गुरु पूर्णिमा पर गुरुदक्षिणा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे स्वम् सेवकों के साथ साथ स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के भगवा ध्वजारोहण के साथ किया गया। तत्पश्चात प्रचार प्रमुख श्री मदन कुमार जी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की एकता और मजबूती तभी तक है जब तक राष्ट्र की संस्कृति व सभ्यता सुरक्षित है। हमारी संस्कृति और सभ्यता सनातनी है। हम सभी सनातनी है, हमारा धर्म सनातन है,हम सभी देश वासियों का कर्तव्य है कि हम सनातनी सभ्यता, हिन्दू संस्कृति की रक्षा करें और अपने सनातनी मूल्यों को पहचाने। 

उन्होंने आगे कहा कि संघ का अनुयायी अपने परिवार व सामाजिक सेवाओं के लिए के लिए हमेशा समर्पित रहता है। इसलिए इस अवसर पर भगवा ध्वज का अभिनंदन करते हुए गुरु दक्षिणा के उत्सव को मनाते हुए सनातनी सभ्यता को आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हरिप्रकाश त्यागी जी ने की।

इस अवसर पर कामेश्वर गुप्ता जी,पंकज भारद्वाज जी, प्रभात जी बलराम नगर कारवां,अवनीश कुमार जी धर्म जागरण समन्वयक,अजय सैनी जी बस्ती प्रमुख,विनीत गर्ग जी,मनोज गुप्ता जी,अंशु सिंह जी,अरुण कुमार जी,रमेश चंद दुबे जी,संदीप सिंघल जी,पंकज कुमार जी,रामेश्वर गुप्ता जी ,लल्लन सिंह जी,लवनेश गर्ग जी,उमेश चंद श्रीवास्तव जी,अमित श्रीवास्तव जी, श्रीकांत त्यागी जी,शिव मंदिर के पुजारी पंडित उपेंद्र शास्त्री जी,श्रीमती विनोद वसन जी,श्रीमती उषा सैनी जी,श्रीमती शशि बाला जी आदि उपस्थित थे।मंच संचालन व देखरेख एम.पी.सिंह जी ने किया।