एम एम एच कॉलेज के हीरक जयंती वर्ष के अन्तर्गत मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन

गाज़ियाबाद। एम .एम .एच. कॉलेज के हीरक जयंती वर्ष 2023 "आशाएं" सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत मेंहदी प्रतियोगिता  का आयोजन दिनांक 17/03/2023 को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक साहित्यिक परिषद की संयोजिका प्रो० रीना सिंह एवं सह संयोजिका डा०विमलेश यादव ने प्रतियोगिता के नियम बताते हुए सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं देकर किया।जिसका सभी सदस्य प्रो० रेनू त्यागी, डाo मंदिरा गुप्ताऔर डाoअनुपमा गौड़ के सहयोग से सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो० पीयूष चौहान एवं  प्रो०केशव कुमार डीन छात्र कल्याण अदिष्ठाता ने सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं देकर उनका उत्साहवर्धन किया।निर्णायक मंडल में एस.डी.कॉलेज से प्रो० रचना मित्तल, प्रो० प्रियंका गंगवार एवं एम एम एच कॉलेज से हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो० मीनाक्षी सक्सेना रहे।मेहंदी प्रतियोगिता में प्रारम्भ से समापन तक अपनी उपस्थिति देकर इस प्रतियोगिता को गरिमामय बनाया।। कुल 55 प्रतियोगियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

जिसमें प्रथम  पुरस्कार -  अंजली बी.ए.प्रथम वर्ष एवं काजल बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष द्वितीय पुरस्कार - प्रियंका श्रीवास्तव एल.एल.बी.तृतीय वर्ष तृतीय पुरस्कार - रूहानी बी. ए. प्रथम वर्ष प्रोत्साहन पुरस्कार  - हसीबा, बी.कॉम.प्रथम वर्ष , इकरा, बी. एस.सी.प्रथम वर्ष, नेहा पाल बी.एस.सी.द्वितीय वर्ष, नेहा शर्मा बी.एस.सी.द्वितीय वर्ष, ईशा बी. ए. प्रथम वर्ष को दिया गया।

महाविद्यालय के सभी शिक्षक / शिक्षिकाओं ने प्रतियोगिता में आकर  सभी प्रतियोगियों का उत्साह वर्धन किया।