राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने हेम्प ऐक्सपो 2023 के लिए दी शुभकामना

नई दिल्ली | इंडियन वैद्य संस्था द्वारा आगामी 24-25 फरवरी 2023 को मुंबई में हेम्प ऐक्सपो का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के आयुर्वेद की प्रमुख कंपनियों के साथ ही आयुर्वेद के प्रमुख डाॅक्टर वैद्य व आयुर्वेद की शिक्षा ले रहे छात्र उपस्थित रहेंगे | इसके लिए इंडियन वैद्य संस्था को लगातार शुभकामनाएं मिल रही है इसी कडी में आज नई दिल्ली में संस्थान के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेट कर आगामी कार्यक्रम के विषय में माननीय सांसद प्रमोद तिवारी से विस्तार से चर्चा की जिसके पश्चात उन्होंने संस्था के आगामी कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामना दी और कार्यक्रम में भी उपस्थित रहने की बात कही गयी | 

प्रमोद तिवारी के नाम गिनीज बुक आॅफ वर्ड रिकार्ड दर्ज हैं वह देश के एक मात्र राजनेता हैं जोकि एक ही पार्टी के सिंबल पर एक ही विधानसभा से लगातार 9 बार विजयी रहे हैं और वर्तमान समय में राजस्थान से राज्य सभा के सदस्य हैं | इंडियन वैद्य के मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रमोद तिवारी जी का बहुत बड़ा व्यक्तित्व है उनके जैसे राष्ट्रीय व्यक्तित्व की शुभकामना हमारे लिए व हमारे संस्थान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है | हम सभी भाग्यशाली है समय समय पर हम सभी को प्रमोद तिवारी जी का मार्गदर्शन सहयोग हमें प्राप्त होता रहा है इसके लिए माननीय सांसद प्रमोद तिवारी के प्रति हम सभी आभार प्रकट करते हैं |