राकेश राठौर ने हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से की भेंट

जालंधर । भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से  उनके समीरपुर स्थित निवास स्थान पर भेंट की। इस दौरान उनसे पंजाब व हिमाचल प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष में तेजी से बदलते घटनाक्रमों की चर्चा की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रव्यापी  8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण अभियान की भी चर्चा करते हुए कहा कि आगामी 15 जून तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत  देश भर में मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनसाधरण तक पहुँचाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य सरकार के प्रति लोगों की राय जानना भी है। 

इसी दौरान श्री राठौर ने पंजाब के  विभिन्न घटनाक्रमों के बाद जनसाधारण में बढ़ती असुरक्षा की भावना व अराजक वातावरण पर चिंता व्यक्त की। इन सब का पंजाब व हिमाचल की राजनीति पर प्रभाव व भाजपा द्वारा अपनाई जा रही रणनीति के बारे में भी चर्चा की।