प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक कांग्रेस सरकार की सोची समझी साजिश - सुशील शर्मा

जालंधर, साहिल कजला। भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में फिरोजपुर रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब की कांग्रेस सरकार और प्रशासनिक अमले द्वारा उनकी काफिले की सुरक्षा में प्रदेश सरकार की मिलीभगत से जो घोर लापरवाही बरती गई है। उसके विरुद्ध प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ स्थानीय डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने पुडा कंपलेक्स के बाहर भाजपा जालंधर शहरी द्वारा विशाल धरना लगाया गया।इस धरने के मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महामंत्री राजेश बागा,पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी, सरबजीत सिंह मक्कड़,विनोद शर्मा,महेंद्र भगत,दीवान अमित अरोड़ा,सुरेंद्र महे, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, जिला महामंत्री, राजीव ढींगरा,भगवंत प्रभाकर, उपस्थित थे।इस धरने मे भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के सभी कार्यकर्ता इकट्ठे होकर पंजाब सरकार की नाकामी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के इस्तीफे की मांग की।भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश बागा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर दौरे को लेकर जो उनकी सुरक्षा में चूक हुई।उसमें पंजाब मे कांग्रेस सरकार उसका पूरा प्रशासनिक अमला इस साजिश में शामिल था। राजेश बागा ने कहा कि जिस तरह फिरोजपुर रैली के दौरान पूरे प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ताओं को पंजाब सरकार की शह पर कुछ साजिश कर्ताओं ने उनका घेराव किया रैली स्थल पर जाने से रोकने के लिए जगह जगह मोर्चाबंदी की और उनके साथ मारपीट की गई। भारतीय जनता पार्टी के झंडे और बैनर फाड़े गए भारतीय जनता पार्टी के पोस्टर फाड़े गए, पूरे पंजाब में भारतीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को गुंडागर्दी और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा है। सुशील शर्मा ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस सरकार पुलिस प्रशासन और कांग्रेस सरकार की शह पर अराजक तत्व पूरी तरह शामिल रहे शर्मा ने कहा कि जिस तरह आज हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कि पूरे विश्व के प्रिय नेता हैं वह व्यक्ति जो पूरे विश्व में जहां कहीं भी जाता है वहां के लोग उनका पलके बिछा कर स्वागत करते हैं उनके साथ जो पंजाब में आज पंजाब सरकार और प्रशासनिक अफसरों के सहयोग से अराजक तत्वों द्वारा व्यवहार किया गया। 

वह पूरे पंजाब के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए एक शर्मनाक घटना क्रम है जिसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और इस पूरे घटनाक्रम के लिए पंजाब सरकार को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराता हूं और मैं डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन देता हूं कि पंजाब में शीघ्र से शीघ्र राष्ट्रपति शासन लागू कर पंजाब में कानून व्यवस्था को अमल में लाया जाए। जिससे आम व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें इस मौके पर उपस्थित, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सन्नी शर्मा , अमित तनेजा , बलजीत सिंह प्रिंस,अमित सिंह संधा,मीनू शर्मा,मनीष विज, अजय चोपड़ा ,अशोक सरीन,  डिंपी लुबाना, हितेश स्याल, प्रदीप खुल्लर,एडवोकेट आर,के भल्ला ,पंकज जुल्का ,अर्जुन त्रेहन, बृजेश शर्मा ,अमित भाटिया ,नरेश दीवान ,किशन लाल शर्मा, सनी शर्मा, प्रवीण भारती, अनु शर्मा, अमरजीत सिंह गोल्डी ,अनुज शारदा,अजय जगोता, मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।