प्रगति मैदान में होगा आयुष व कला क्षेत्र के विद्वानजनों का संगम

गाजियाबाद।  नमो गंगे ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष जन स्वास्थ्य कल्याण व कला संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए दि योगशाला एक्सपो का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जाता रहा है। भारत सरकार की मंत्री , दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी व फिल्म सिटी के नामी सक्सियत संदीप मारवा जी होगे मुख्य अतिथि।   पिछले दो वर्ष से लाक डाउन के यह संभव नहीं हो सका लेकिन इस बार 25th -27th अगस्त 2021 को दिल्ली के प्रगति मैदान के हाल नम्बर-7 में एक बार फिर स्वास्थ्य कल्याण व कला संस्कृति क्षेत्र के विद्वान जनों का संगम होना तय है। 

देश के कोने कोने से आयुष भारतीय चिकित्सा पद्धति को जन जन तक पहुचाने के लिए कार्य करने वाले लगभग सभी कंपनियों के स्टाल डाक्टरों की पूरी टीम यहाँ मौजूद रहने वाली है।  इसके साथ ही हमारी दिनचर्या कैसी होनी चाहिए, हम कैसे स्वस्थ्य रह सकते हैं, विशेषकर अपनी इम्युनिटी को कैसे बढा़ सकते है।  जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा परिचर्चा व आयुर्वेद की शिक्षा ले रहे 10 से ज्यादा राज्यों के छात्र भी इस कार्यक्रम के लिए आ रहे हैं ।  

इसके साथ ही लाईव पेंटिंग के माध्यम से हेल्थ और वेलनेस को कलर ब्रसेस के माध्यम से देश के जाने माने कला प्रेमी आर्टिस्ट अपने पेंटिंग के माध्यम से बड़ा संदेश जागरूक करने का प्रयास करने जा रहे हैं। 

इस पूरे आयोजन पर हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में नमो गंगे हेल्थ एंड वेलनेस के डारेक्टर अंशुल अग्रवाल का कहना है की नमो गंगे ट्रस्ट भारतीय चिकित्सा पद्धति व कला संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए विगत 5 वर्ष से कार्य कर रही है यह सिर्फ हमारे प्रयास से संभव नही हो सकता इसलिए देश के सभी भारतीय चिकित्सा पद्धति के लिए कार्य करने वाले कंपनियों , संस्थाओं ,डाक्टरों व छात्रों को भी आमंत्रित किया जाता है।  और अबतक के विकास पर चर्चा के साथ ही आगे क्या चुनौतियां है उसके समाधान पर विस्तार से चर्चा संगोष्ठी का आयोजन आयुष  क्षेत्र विद्वान जनों के बीच किया जाता  है। 

नमो गंगे ट्रस्ट के चेयरमैन  विजय शर्मा ने इस आयोजन मे सहयोग व अपनी उपस्थित दर्ज कराने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया है।