भारतीय किसान यूनियन भानु ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

गाजियाबाद।  भारतीय किसान यूनियन भानु ने मास्टर मनोज नगर प्रवेश प्रवक्ता राष्ट्रीय महासचिव भारतीय किसान यूनियन भानु के नेतृत्व में आदित्य सिटी बिल्डर के दबाव में प्रभावित किसानों पर जिला प्रशासन द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज निर्दोष लोगों को जेल में भेजने किसानों की खड़ी फसल पर जेसीबी द्वारा किए गए नुकसान के लिए जिलाधिकारी गाजियाबाद को एक ज्ञापन दिया गया और मांग की गई कि किसानों को तुरंत रिहा किया जाए।  त्रिपक्षीय वार्ता कर किसानों की समस्याओं का समाधान किया।  अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो भारतीय किसान यूनियन भानु को किसानों के साथ मिलकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करनी पड़ेगी।  श्री नागर ने कहा कि जल्द ही भारतीय किसान यूनियन भानु एक राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कमेटी गठित कर आदित्य सिटी से प्रभावित किसानों से मिलने के लिए बम्हेटा  गांव के लिए भारतीय किसान यूनियन भानु का एक प्रतिनिधिमंडल जाएगा।  दूसरी तरफ दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के प्रभावित आकाश नगर के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया । गेल इंडिया गैस पाइपलाइन के प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान भी शीघ्र कराने की की मांग की गई।  कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया सिटी मजिस्ट्रेट को दोनों ज्ञापन  दिए गए।  मुख्य रूप से  मनोज नागर, प्रमोद त्यागी, मनीष नाथ, कृष्ण चौधरी  मकनपुर मुकेश त्यागी, कृष्ण कुमार शर्मा, आनंद वर्मा, मनीष नागर, मयंक कर्मवीर चौधरी, अरुण चौधरी, पीके पांडे, जयकुमार गौरव मुख्य रूप से शामिल रहे।  निवेदक मास्टर मनोज नागर प्रदेश का राष्ट्रीय महासचिव भारतीय किसान यूनियन भानु प्रमोद त्यागी जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानु गाजियाबाद थे ।