भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की आपातकालीन पंचायत को विफल करने के लिए पुलिस ने अवरोध बेरिकेटर लगाए

हरियाणा। पीपली निवासी किसानों पर हुए लाठी चार्ज और तीनों अध्यादेश के विरोध में जंतर मंतर दिल्ली जाते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की आपातकालीन पंचायत को विफल करने का प्रयास करते हुए पुलिस ने अवरोध बेरिकेटर लगाए। पुलिस से राष्ट्रीय प्रेस प्रभारी शमशेर राणा, धर्मेन्द्र मलिक जिलाध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र  सिंह, संजय चौधरी, सुभाष चौधरी, जय कुमार मलिक, राजवीर चौधरी, कुलदीप त्यागी आदि रातों रात आक्रोशित होकर दिल्ली के लिए अचानक पहुंच गए। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी के ऐलान पर सभी ने कुछ किया। जंतर मंतर जाते यूपी गेट पर पुलिस ने रोका तो काले कपड़ों में विरोध प्रदर्शन करता किसान का कहना है, कि हरियाणा कांड को यहां भी दोहराने की कोशिश की गई लेकिन शांति प्रिय किसान ने विवेक से काम लिया।