हरदोई जिले में 45 मरीज मिलने से मचा हड़कंप

कोथावां/हरदोई। देश मे तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस की गम्भीर बीमारी रुकने का नाम नही ले रही है। कोरोना वायरस से आज पूरा देश परेशान होता हुआ नजर आ रहा है। जिले में तेजी से कोरोना संक्रमितों की एक्सप्रेस तेजी से चलती हुई नजर आ रही है। दिन प्रतिदिन जिले में कोरोना संक्रमित मिलने की खबर मिल रही है। बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में सण्डीला में 4 लोग संक्रमित मिले है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 303 पहुच गई है। जिसमे से  221 लोग कोरोना से ठीक होकर घर जा चुके है। वही 77 संक्रमित व्यक्तियो का उपचार चल रहा है।सण्डीला ब्लॉक के मड़ई गांव में दो सगे भाइयों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने से गांव में दहशत का माहौल बन गया। जिसमें एक की उम्र 27 वर्षीय व दूसरे की उम्र  सण्डीला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 27 वर्षीय युवक  नेवी में मुम्बई में काम करते हैं। ये फ्लाइट से मुम्बई से आये थे। व 17 वर्षीय युवक लखनऊ 9 जुलाई को आये थे। एयरपोर्ट से टैक्सी लेकर सण्डीला आये और सीधे सामु0स्वा0केंद्र आकर अपनी कोविड 19 की जांच कराए थे। जंहा पर 12 जुलाई को यह संक्रमित पाए गए। इनके घर पर माँ बाप के अलावा एक भाई और एक बहन, कुल 4 लोग कांटेक्ट में हैं। वही सण्डीला के नगर पालिका में संविदा पर तैनात दो महिला सफाई कर्मचारी संक्रमित मिली है। 25 वर्षीय मुल्लन टोला में एक युवती संक्रमित मिली है। और नगरपालिका में स्वीपर हैं। जिनके घर पर 4 लोग इनके कांटेक्ट में हैं। वही दूसरी  28 वर्षीय शीतल मंदिर की गली में रहती हैं, ये भी नगरपालिका में स्वीपर हैं। जिनके घर पर 5 लोग इनके कांटेक्ट में हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ मसूद आलम ने बताया कि मड़ई में मिले 27 वर्षीय युवक  के सम्पर्क में आये 4 लोगो को तुरंत जांच के लिए लाया गया था।                                                                                                                           


वही मुल्लन टोला सण्डीला में रह रही 25 वर्षीय युवती के घर मे 4 लोग कांटेक्ट में आये है। और दूसरी 28 वर्षीय युवती के घर मे 5 लोग कांटेक्ट में आये है। और इनके कांटेक्ट वालों की जांच कल करवाई जाएगी। वही ब्लॉक कोथावां के कृपालपुर गांव में एक 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट में पॉजीटिव मिला है। यह दिल्ली के द्वारिका सेक्टर-10 ऐलान्स अपार्टमेंट में कुकिंग का काम करता था। यह कृपालपुर गांव से दिल्ली के लिए करीब 5 महीने पहले गया था। यह अपने दादी के साथ दिल्ली में रह रहा था दिल्ली में दादी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से यह सहमा हुआ था। यह दिल्ली से अपने गांव करपालपुर ब्लॉक कोथावां को जाने के लिए रोडवेज बस से 6 जुलाई को आनंद विहार से बैठा था और 7 जुलाई को सुबह 5:00 बजे कोथावां पहुंचा। कोथावां पहुचकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां को गया। जंहा से सण्डीला ले जाएगा वहां पर थर्मल स्क्रीनिंग कर घर भेज दिया गया। कल देर रात आई रिपोर्ट में वह संक्रमित निकला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ विपुल वर्मा ने टीम भेज कर उस युवक को देर रात 11 बजे कोविड-19 अस्पताल मलिहामऊ को भेजा गया। मौके पर पहुचे चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चंदेल व उनकी साथ टीम ने गांव को सील कर दिया है।