अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

गाज़ियाबाद। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ, भोजपुर, मोदीनगर में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2025 मनाया गया। कॉलेज के अध्यक्ष सीए०(डा०) अनुज गोयल जी ने अपने भाषण में सन्देश दिया कि लोग पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत रहें। प्रकृति बिना मानव जीवन सम्भव नही है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि हम पेड-पौधो, जंगलो, नदियों, झीलो, भूमि, पहाड़ सबके महत्व को समझे। इस दिवस को मनाने का फैसला 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद लिया गया। इसके बाद 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर संस्थान में वृक्षारोपण किया गया और संकल्प लिया कि प्लास्टिक/पॉलिथीन का उपयोग बंद करेंगे। कागज या कपडे के बने झोले या थैले का उपयोग करेंगे। तालाब, नदी, पोखर को प्रदूषित नही करेगे, जल का दुरूपयोग नही करेगे, बिजली का अनावश्यक उपयोग नही करेगे।

इस अवसर पर शिक्षको व शिक्षणोत्तर कर्मचारियो ने भी वृक्षारोपण में भाग लिया। कॉलेज की डायरेक्टर डा० पूनम गोयल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।