गाज़ियाबाद। हिन्दू हृदय सम्राट गौरक्ष पीठाधीश्वर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के अवतरण दिवस 5 जून को सनातन हिन्दू वाहिनी मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र राणा जी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली गई।
तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महंत संजय नाथ योगी जी और वशिष्ट अतिथि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महंत विक्रम जी, राजदूत परमिंदर सिंह जी, प्रदेश महामंत्री पूर्ण दास जी, महंत मंगल नाथ जी थे।
ये तिरंगा यात्रा शहीद स्थल नमो भारत रेपिट स्टेशन से राजनगर,, मुरादनगर, मोदीनगर, मोहद्दीनपुर, परतापुर बायपास होते हुए सुभारती के सामने ग्राम घाट प्राचीन शिव मंदिर पर सम्पन्न हुई।
रास्ते में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. पवन सिंघल जी ने आर एन रिजॉर्ट में तिरंगा यात्रा निकाल रहे सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नाश्ता करवा और महंत संजय नाथ योगी जी, महंत विक्रम जी, महंत मंगल नाथ जी और राजदूत डॉ. परविंदर सिंह जी को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
मोदीनगर में केमिस्ट एसोसियन मोदीनगर ने भी जल पान की व्यवस्था की। प्राचीन शिव मंदिर पर प्रदेश अध्यक्ष महंत संजय नाथ योगी जी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम जी, राजदूत डॉ. परमिंदर सिंह, प्रदेश महामंत्री पूर्ण दास, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र राणा, प्रदेश सचिव जुगल किशोर श्रीवास्तव, मंडल कोषाध्यक अविनाश शर्मा, मंडल सचिव कृष्णपाल त्यागी, जिला मेरठ प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा आदि ने हवन पूजा करके माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की लंबी आयु के लिए भगवान से प्राथना की महंत संजय नाथ जी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के शासन में गुंडा राज समाप्त हो गया प्रदेश हर माता बहन सुरक्षित है।
प्रदेश अध्यक्ष जी ने तिरंगा यात्रा में आए हुए सभी पदाधिकारी और सदस्यों को सनातन हिन्दू वाहिनी का पटका और फूलमाला पहनाकर सम्मानित करवाया प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा केक काटने के बाद भंडारे का आयोजन किया।
तिरंगा यात्रा में शक्ति वाहिनी प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री भावना श्रीवास्तव जिला गौतमबुद्धनगर अमित वैष्णव, अमित कुमार,
गाजियाबाद जिला अध्यक्ष विकाश शर्मा, हापुड़ जिला सतेन्द्र वर्मा, मेरठ महानगर बिजेंद्र मुद्गल, जिला सहारनपुर से शिव कुमार राणा, धनंजय राणा, मोदीनगर उपाध्यक्ष डिम्पल भारद्वाज, मोदीनगर मीडिया प्रभारी मयंक सोम एवं अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।