गाजियाबाद प्रतिभा सम्मान 2025 का भव्य आयोजन,विधायक दिनेश गोयल ने दी शुभकामनाऐं

गाज़ियाबाद, 15 जून 2025।अखंड भारत मिशन (पंजीकृत) के संस्थापक अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में गाज़ियाबाद प्रतिभा सम्मान 2025 का भव्य आयोजन अखंड भारत मिशन, क्रीड़ा भारती एवं रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर 275 प्रतिभाओं को शिक्षा, खेल, समाज सेवा, रक्तदान एवं शिक्षण क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक श्री दिनेश गोयल ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "ऐसे कार्यक्रम युवाओं को प्रेरणा देने वाले होते हैं।"

संरक्षक श्री उमेश जी (प्रांत संगठन मंत्री – क्रीड़ा भारती),मुख्य वक्ता श्री अरविंद भाई ओझा (प्रांत उपाध्यक्ष – विद्या भारती),अति विशिष्ट अतिथि श्री जे.के. गौड़ (चेयरमैन – जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल), श्री ऋषि शर्मा (पूर्व उप सचिव – हिंदी अकादमी, दिल्ली),तथा विशिष्ट अतिथि श्री रणवीर सिंह एवं श्री सुखबीर किसान की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को चार चाँद लगा दिए।

इस अवसर पर 29 सदस्यीय नई कार्यकारिणी की भी औपचारिक घोषणा की गई। श्री अश्वनी शर्मा द्वारा निम्नलिखित पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए।

महासचिव: शुभम गर्ग,महिला इकाई अध्यक्ष: सीमा गोयल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष: निखिल त्यागी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला): शशि श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष: मृदुल महेश, गजेन्द्र शर्मा,उपाध्यक्ष (महिला): दीपा सिरोही,कोषाध्यक्ष: संदीप शर्मा,सह-कोषाध्यक्ष: संजीव श्रीवास्तव।

अन्य प्रमुख पदाधिकारी: संगठन मंत्री: संजय तरीका, नीलम शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा, प्राची मिश्रा, ऋतु गुप्ता।

मंत्री: कालीचरण गुप्ता, लक्ष्मी शुक्ला, कीमती गौर, नूतन अग्रवाल,सचिव: प्रदीप गर्ग,सह-संयोजक (खेल): अंकित बेलवाल,मीडिया सलाहकार: कमल शर्मा,प्रमुख सलाहकार: रोहित आर्य,कार्यकारिणी सदस्य एवं सलाहकार: बृजमोहन शर्मा।

श्री अश्वनी शर्मा ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती व सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

सम्मानित प्रतिभाएं

खेल क्षेत्र:वैभव शर्मा (राष्ट्रीय आर्म बॉक्सिंग चैंपियन)ईशान खान, मोहिनी, अंजलि (खो-खो – राष्ट्रीय खिलाड़ी)

श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान:श्री राहुल (पी टी आई, मॉडर्न नेशनल पब्लिक स्कूल)श्री आदित्य एवं श्री हरीश (लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज)।

समाज सेवा सम्मान:प्रिंस शर्मा (फाउंडर – चैलेंजर्स ग्रुप फाउंडेशन) वीणा सक्सेना, यशपाल जांगिड़, आर.पी. शर्मा, विश्‍णु सक्सेना, संदीप हुड्डा (पर्यावरण प्रहरी)।

शैक्षिक संस्थान सम्मान:जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम

इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, प्रताप विहार,लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज (सरकारी श्रेणी)।

रक्तदान क्षेत्र:आदित्य श्रीवास्तव, सौरभ बंसल, हर्षवर्धन त्यागी, आलिन कुमार बरनवाल, रूपेश वर्मा, दीपांशु मित्तल (आर एन ई रक्तदान संयोजक)।

अवसरवंचित वर्ग की छात्राएं: छवि, पायल एवं आरती श्रेष्ठ विद्यार्थियों की श्रेणी में स्नेहा, भावेश कुमार, अनन्या निवेतिता आदि रहे।

विशेष सम्मान और मंच संचालन कार्यक्रम के विशेष सहयोगी रहे ए एस आर ग्रुप की ओर से निखिल त्यागी एवं रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट की ओर से श्री अश्वनी शर्मा ने विशेष सम्मान प्राप्त किया गया।

मंच संचालन की भूमिका नूतन अग्रवाल एवं सीमा गोयल ने अत्यंत कुशलता से निभाई, जिसे दर्शकों ने सराहा।

समापन उद्बोधन में संस्थापक अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा ने कहा कि “हम शिक्षा, समाज सेवा एवं स्वदेशी खेलों को प्रोत्साहित कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य भारत को आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी एवं जागरूक राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है।