कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी जी होंगे नमो गंगे के 7वें हेल्थ ऐंड वेलनेस के मुख्य अतिथि

 नई दिल्ली। भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री, जीतन राम मांझी जी ने नमो गंगे का पोस्टर लांच कर अपनी शुभकामनाएं देने के साथ ही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नमो गंगे चेयरमैन के आमंत्रण को भी स्वीकृति प्रदान की है।

 यह कार्यक्रम 29-31अगस्त को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश की प्रमुख हेल्थ ऐंड वेलनेस की कंपनियों के साथ ही देश के आयुर्वेद विश्व विद्यालयों के कुलपति, प्रोफेसर छात्रों के साथ ही देश के पद्मश्री, पद्म विभूषण डॉक्टर  प्रतिभाग कर रहे हैं।