युवाओं को करना चाहिए पूर्वजों का सम्मान - नरेंद्र कश्यप

गाजियाबाद। रविवार को सेक्टर-23 स्थित महर्षि कश्यप पार्क में महर्षि कश्यप की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा एवं अनावरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ एवं मंत्रोउच्चारण के साथ हुआ। इसके बाद मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नरेंद्र कश्यप व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर के महंत नारायण गिरी के साथ मूर्ति का अनावरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

 इस दौरान भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नेता, अधिकारी, पत्रकार और कश्यप समाज के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप का कहना है कि महर्षि कश्यप ने सदैव समाज और गरीब वर्ग के लिए मार्ग दिखाने का काम किया है। साथ ही समाज को एकता, अखंडता और कल्याण मार्ग पर लाने का योगदान भी उन्हीं का है।  इस दौरान भाजपा के तमाम विधायक, नेता एवं महा नगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महंत नारायण गिरी, डॉ उदिता त्यागी, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अतुल गर्ग, ओबीसी मोर्चा और कश्यप समाज के प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने महर्षि कश्यप की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कश्यप समाज के लिए इसे एक महत्वपूर्ण योगदान बताया है। 

नरेंद्र कश्यप ने कार्यक्रम में आए अपने साथियों, पार्टी के प्रमुख नेताओं विधायक एवं आसपास के गणमान्य लोगों का उन्होंने व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। मंचासीन अतिथियों को भगवा पटका पहनाने के साथ ही पुष्प गुच्छ भी भेंट किए। 

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप का कहना है कि महर्षि कश्यप ने सदैव दूसरों का हित सोचा है और समाज के लिए कार्य किया है। तभी उनका योगदान आज भी याद किया जाता है, उनको भूलाया नहीं जा सकता है। महर्षि कश्यप की मूर्ति अनावरण एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हर कोई विश्वास जता रहा है। दोनों की कल्याणकारी योजनाएं और जनता के लिए सदैव हित की बात सोचने का जो कार्य है उससे जन-जन में विश्वास बढ़ रहा है। इसी के साथ जिस तरीके से उत्तर प्रदेश और कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सशक्त सरकार काम कर रही है, उससे साफ है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 400 सीटे जीतकर फिर से जीत की हैट्रिक लगाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में विशेष योगदान देगी। इस दौरान मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि सरकार गरीबों से लेकर मध्यम वर्ग ,महिलाओं से लेकर युवाओं और बेरोजगारों से लेकर व्यापारी हर वर्ग का ध्यान रख रही है। 

महर्षि कश्यप पार्क का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से किया गया है। इसके निर्माण में कुल एक करोड़ 38 हजार रुपए खर्च किया गया है। यहां लाइट के साथ ही लोगों के बैठने और झूलों की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा अजीत त्यागी विधायक विधायक अतुल गर्ग अध्यक्ष संजीव शर्मा सुशील गौतम जगदीश साधना बलदेव राज शर्मा सौरभ जायसवाल मंत्री प्रतिनिधि रामकुमार कश्यप ओमप्रकाश कश्यप उदिता त्यागी मनीराम कश्यप मुकेश कश्यप जीतपाल कश्यप वीके अग्रवाल अनिल स्वामी डॉ.सागर कश्यप अमर दत्त शर्मा विष्णु कश्यप राहुल कश्यप विशाल कश्यप अर्पण कश्यप विकास सिंह राजेंद्र तितोरिया शिवम शर्मा पप्पू नागर आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।