पार्षद परमोश यादव सहित कई निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल

 गाज़ियाबाद। वार्ड नंबर 42 की निर्दलीय निगम पार्षद श्रीमती परमोश यादव व अन्य पार्षद ने आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय (लखनऊ)पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करी।इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,बृजेश पाठक तथा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ,प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रिज बहादुर जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश मुख्यालय पर गाजियाबाद नगर निगम के सम्मानित पार्षद, पंडित हिमांशु शर्मा, कृष्ण गोपाल खेमा का , श्रीमती कुसुम गोयल जी , श्रीमती परमोश यादव, मनोज गोयल जी ,राजेश यादव जी, अभिषेक त्यागी जी, तरुण शर्मा जी आदि लोगों को आज भारतीय जनता पार्टी मैं शामिल करने के लिए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद दिया।