बुलंदशहर जेल अधीक्षक आर के जैसवाल को नव वर्ष की शुभकामना देते हुए प्रदेश जेल पर्यवेक्षक एवं संगठन मंत्री अमित शर्मा

बुलंदशहर,(सोनू वर्मा)। कारागार बन्दी जीवन की  प्रदेश अध्यक्ष श्री मति कुसुम शर्मा के निर्देशानुसार एवं बुलंदशहर जिला उपाध्यक्ष राम अवतार पाटिल की अध्यक्षता में  कारागार बुलंदशहर जेल  में  नव वर्ष के उपलक्ष में बन्दियों को ट्रैक सूट,कंबल एवं बच्चों के कपड़े, वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

वही कारागार बंदी जीवन के प्रदेश जेल पर्यवेक्षक एवं संगठन मंत्री अमित शर्मा ने जेल अधीक्षक आर .के. जैसवाल को फूलों का गुलदस्ता देकर  सम्मानित किया।

प्रदेश जेल पर्यवेक्षक एवं संगठन मंत्री अमित शर्मा ने कारागार बंदियो को संबोधित करते हुए कहा कि हमें किस प्रकार से जीवन में  सही आचरणों को अपनाना चाहिए। इंसान के जीवन मे सही आचरण जब आता है, जब मन के विचारों में शान्ति  होगी। मन लोभ, मोह,माया ,विलास से दूर होगा उसके लिए हर इंसान को चाहिए वह प्रतिदिन योगा और ध्यान करे उसके बाद प्रतिदिन 24 घण्टों में से सिर्फ 24 मिनट ईश्वर का ध्यान लगाए जिससे मन में शांति का अनुभव होगा।

वहीं जेल अधीक्षक आर के जैसवाल ने बताया आज जेलों में हाईटेक सिस्टम द्वारा जेलों की निगरानी की जा रही है।  जिससे जेलों में  सुरक्षा पुख्ता हो चुकी हैं।

कार्यक्रम में देश भक्ति के गीतों  ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। जिसमें कारगर बन्दियों ने गीतों का आनंद लिया।

कार्यक्रम में  कारागार बन्दी जीवन के बुलंदशहर ब्यूरो चीफ  वारिस खान ,जेल कारागार के प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।