''हमारा संकल्प विकसित भारत'' कार्यक्रम आयोजित

गाज़ियाबाद। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर विकास क्षेत्र रजापुर जनपद गाजियाबाद में उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन किया  गया।

  मंच का संचालन डॉ प्रवीण कुमार के द्वारा किया गया। जिसमें ग्राम के वरिष्ठ नागरिक भीष्म सिंह की अध्यक्षता में डा आदेश कुमार खड विकास अधिकारी रजापुर  कुंवर सिंह यादव जिला पंचायत अधिकारी गाजियाबाद आरपी मलिक एएसडीओ नीरज यादव ग्राम प्रधान जग्गी प्रधान ओम मास्टर जी परमानंद यादव प्रकाश शर्मा रेखा महावीर सिंह धर्मवीर सूरज योगेंद्र कुमार प्रधान अध्यापक उमा शंकर यादव सुनीता रानी डॉ प्रवीण कुमार सरला रसानिया राकेश कुमार दीपक वीरेंद्र सिंह के साथ विद्यालय के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना में वंशिका कीर्ति साक्षी प्राची के साथ जलवा यह जलवा देश भक्ति गीत पर संजीवनी कीर्ति प्राची ने के साथ आज के दौर में जो मोबाइल के द्वारा हम लोग परेशान हो रहे हैं, उस पर एक नाटक प्रस्तुति रितेश जीशान निहाल दक्ष अंकेश अलीना दीपिका साक्षी राधिका प्राची द्वारा मेरा रंग डे बसंती चोला में खुशी शर्मा तनीषा वैष्णवी नताशा साथ ही साथ रितेश के द्वारा अमृत अमृतकाल का भारत के ऊपर अपने शब्दों के माध्यम से सबको अवगत कराया। मेरा देश रंगीला में अंजना पूजा आलिया के द्वारा प्रस्तुति दी गई। साथ ही साथ विद्यालय में समस्त अध्यापकों को विभाग के द्वारा प्रमाण पत्र देकर जिला पंचायत अधिकारी खंड विकास अधिकारी गाजियाबाद द्वारा सम्मानित किया गया। 

 कार्यक्रम में अन्य विभागों बाल विकास परियोजना के द्वारा गोद भराई अनप्राशन के साथ अन्य विभागों द्वारा सभी को उपरोक्त कार्यक्रम हमारा संकल्प विकसित भारत विकसित भारत संकल्प यात्रा में  ग्राम वासी उपस्थित होकर अपना सहयोग प्रदान किया। साथ ही साथ खंड विकास अधिकारी जिला पंचायत अधिकारी द्वारा  सभी का धन्यवाद किया गया। 

कार्यक्रम में सहयोगी योगेंद्र कुमार प्रधान अध्यापक,डॉ प्रवीण कुमार सहायक अध्यापक आदि थे।