मिशन एजुकेशन के तहत गाँव धानवा में किया निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरण

सहारनपुर। मानव उत्थान सेवा समिति एक सामाजिक एवं आध्यात्मिक पंजीकृत संस्था है जो समय-समय पर समाज के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यो में संलग्न है।प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा और उनके सुपुत्र श्री विभु जी के निर्देशन में वर्ष -2015 से मिशन एजुकेशन का शुभारम्भ किया गया  था। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करके जागरूक करना है। गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में निःशुल्क शिक्षा सामग्री वितरण करना तथा संपन्न परिवारों के बच्चों के अन्दर सहायता करने की भावना को जागृत करना है।

इस अभियान के तहत भारत के सभी राज्यों सहित विदेशों में जैसे मॉरिशस, साउथ अफ्रीका, मेक्सिको, नेपाल, केन्या आदि स्थानों पर अभी तक लगभग छ:  लाख से अधिक  बच्चों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की जा चुकी है। 

इसी क्रम में श्री अमृता माता जी के पावन जन्मोत्सव  के उपलक्ष में 12 अगस्त 2023 को कल्याण आश्रम सहारनपुर द्वारा गांव धानवा  में प्राथमिक व जूनियर स्कूल में   320 बच्चो को पाठ्य सामग्री रजिस्टर कॉपी पेन पेंसिल रबर कटर आदि वितरित की गई ।

मानव उत्थान सेवा समिति के कल्याण आश्रम सहारनपुर  प्रभारी  वरिष्ठ महात्मा नित्या बाई जी  ने संस्था द्वारा किये जा रहे। सामाजिक कार्यो की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान, वस्त्र वितरण, रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, प्राकृतिक आपदा के समय कैम्प लगाकर विभिन्न प्रकार की सहायतार्थ वस्तुएं वितरण कर निःस्वार्थ सेवाएं प्रदान की जाती है।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता    क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश ओमपाल पांचाल विश्वकर्मा जी में संस्था के इस पुनीत कार्य के लिए संस्थापक सतपाल जी महाराज जी व विश्व भर में इस कार्य से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं की प्रसंशा की व आभार प्रकट किया । भविष्य में ऐसे ही सामाजिक कार्य करने के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

भाजपा प्रमुख  दिनेश चौधरी  ने भी बच्चो को प्रोत्साहित किया और संस्था को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में जिला मंत्री डॉक्टर राधेश्याम सैनी किसान मोर्चा भाजपा ने संस्था के कार्य की प्रशंसा की व सभी का गाँवो में स्वागत किया। 

इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रेमचंद सैनी जी व डॉक्टर पवन कुमार सैनी अध्यक्ष सैनी विकास समिति सहारनपुर मंडल ने अपने विचार रखे।

इसी कड़ी में  दिसम्बर 2018 को संस्था द्वारा गुजरात के सूरत शहर में चौबीस घंटे के अन्दर 16404 (सोलह हजार, चार सौ चार) किलो0 पाठ्य सामग्रीगरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में वितरित कर Guinness world Record (गिनीज विश्व रिकॉर्ड ) भी बनाया गया था।

 परमपूज्य श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा एवं उनके सुपुत्र श्री विभु जी के मार्गदर्शन में विगत 2015 से निर्धन एवं असहाय बच्चों को शिक्षा की जागरूकता के लिए भी हमारी समिति ने व्यापक रूप से मिशन एजुकेशन को प्रारम्भ कर लाखों बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया है।

कार्यक्रम कार्यक्रम में भाजपा नेता  दिनेश चौधरी प्रमुख जी भाजपा के वरिष्ठ नेता क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश ओमपाल पांचाल विश्वकर्मा जी भाजपा वरिष्ठ नेता श्री प्रेमचंद सैनी जी जिला मंत्री डॉक्टर राधेश्याम सैनी जी किसान मोर्चा भाजपा सैनी विकास समिति अध्यक्ष पवन कुमार सैनी जी ग्राम प्रधान बाबू राव जी श्री नाजिम राव प्रधान प्रतिनिधि अंकुज सैनी जिला सचिव मानव सेवा दल बलराज सैनी जी कंवरपाल सैनी जी  वरिष्ठ समाजसेवी मास्टर मानसिंह सैनी जी अरविंद प्रजापति बीडीसी रामपाल सैनी त्रिलोकचंद गुप्ता जी पवन गुप्ता जी ग्राम पंचायत सहायक विशाल  सैनी जी अबुल भाई ललित शर्मा शिखा सैनी शीतल सैनी आरती बहन  विपिन सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ग्रामवासियों व स्कूल स्टाफ ने   इस कार्यक्रम की बहुत प्रसंशा की।