नेहरू युवा केंद्र, गाजियाबाद के तत्वाधान में युवा संवाद: इंडिया@2047 का आयोजन - देवेंद्र कुमार

गाज़ियाबाद। नेहरू युवा केंद्र गाज़ियाबाद द्वारा युवा संवाद : इंडिया @ 2047 कार्यक्रम का आयोजन मानव सेवा सामाजिक संस्था गाजियाबाद के सहयोग से भगवती इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस मसूरी गाजियाबाद में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राकेश सिंघल जी चेयरमैन, भगवती इंस्टीट्यूट, मसूरी गाजियाबाद दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन  किया। इसके बाद सभी अतिथियों को फ्लावर बैज पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की रूप रेखा तथा पृष्टभूमि पर प्रकाश डालते हुए नेहरू युवा केंद्र, गाजियाबाद के उपनिदेशक ने बताया की माननीय प्रधान मंत्री के बताए गए पांच संकल्पों अर्थात  पंच प्रण जैसे -  भारत को विकसित राष्ट्र बनाना गुलामी की हर सोच से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता तथा नागरिक कर्तव्य को देश के हर युवा तथा देशवासियों को अपने जीवन का एक अंग के रूप में ग्रहण करने के लिए प्रचारित और प्रसारित करना है । यदि सभी देशवासी इन पंच प्रणव को आने वाले 25 वर्षों में अपने जीवन में ग्रहण कर लें तथा इन पर अमल करें तो निश्चित रूप से भारत 2047 में एक विकसित राष्ट्र आत्मनिर्भर देश बन जाएगा और हम और हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के जिन्होंने देश की आजादी में अपना जीवन बलिदान किया है उनके सपनों को साकार करने में अपनी जिम्मेदारी निभा पाएंगे।

श्री राकेश सिंघल जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत हो चुकी है की यूनाइटेड किंगडम की पांचवी अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ते हुए उसका स्थान ग्रहण कर लिया है आज हम विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था के मालिक हैं और यदि हम इन पांच प्राणों पर चलते रहे तो निश्चित रूप से प्रधानमंत्री जी के विकसित राष्ट्र के सपने को 2047 से पहले ही पूरा कर देंगे इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।  इसके बाद उन्होंने सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई। इसी  इसी प्रकार अन्य वक्ताओं जिनमें डॉ जितेंद्र सिंह अध्यक्ष मानव सेवा सामाजिक संस्था डा जितेंद्र, अध्यक्ष, मानव सेवा सामाजिक संस्था गाजियाबाद, प्रोफेसर योगेश,  श्री आशु सेंगर जी, डॉ अमर सिंह आदि ने  अपने-अपने वक्त पंच प्रण पर रखें तथा युवाओं का मार्गदर्शन किया l कार्यक्रम में कार्यक्रम में युवाओं ने भी पांच प्राण पर अपने-अपने विचार रखें तथा उनके विचारों के आधार पर निर्णायक मंडल  जिसमें कुमारी तनवी गॉड, श्रीमती अंकिता चौधरी, कुमारी सोनाली कोटनाला ने रितिक शर्मा को प्रथम फरदीन आदित्य तथा सत्यम कुमार को तृतीय स्थान दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह में ग्रुप ग्रुप ग्रुप इवेंट में शिवांगी एंड ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा ट्विंकल और उसके ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम युगल में शिवांगी ने प्रथम स्थान ट्विंकल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया इसके अतिरिक्त  सांस्कृतिक कार्यक्रम  एकल में एकल में अनुष्का ने प्रथम ललित ने द्वितीय तथा टिंकल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन लेखा एवं कार्यक्रम सहायक श्री  फरमूद अख्तर ने किया इसके साथ ही कार्यक्रम के आयोजन में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तालिब ब्लॉक लोनी तथा रईसपुर नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष श्री सुरवुंदर कुमार और भौवापुर, नेहरू मंडल के अध्यक्ष श्री सचिन  सोरण ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।