वैशाली में नवरात्रि पर हवन यज्ञ व भजन कीर्तन

 गाज़ियाबाद।वैशाली ,सेक्टर 2,डी ब्लॉक माँ दुर्गा मंदिर में ,चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस से सुबह 7 बजे से 8.30बजे तक यज्ञ आहुति एबं पूजा पाठ चल रहा है,सांय 4.30 से 7.30 बजे तक मां दुर्गा कीर्तन मंडली द्वारा नित्य भजन कीर्तन हो रहे है।

बृजपाल रावत ने बताया कि प्रथम नव रात्रि से यह कार्यक्रम नित्य चल रहा है,महाअष्टमी और महानवमी पर्व पर मां दुर्गा मंदिर में प्रातः 9 बजे से पूजा पाठ,भजन कीर्तन ,भब्य यज्ञ आहुति एबं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है ।जिसमे माँ दुर्गा संचालन समिति एबं माँ दुर्गा कीर्तन मंडली का विशेष सहयोग रहा है,प्रथम दिवस से प० ललित थपलियाल जी द्वार भक्तजनों को यज्ञ आहुतियां डलवाई जा रही है,जिसमे करीब 300 से 400 भक्तजनों के आने की संभावना है।