माइक्रो डोनेशन अभियान कैंप लगाया

 साहिबाबाद।  माइक्रो डोनेशन अभियान कैंप लगाया।  ब्रज विहार मंडल के वार्ड 40 साहिबाबाद गांव मेन मार्केट पूर्व पार्षद पंचम चौधरी के नेतृत्व में माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत कैंप लगाया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी स्वेच्छा से नमो ऐप के तहत ऑनलाइन डोनेशन दी।  लोगों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र हित में बिना भेदभाव के सभी के लिए कार्यकर रही है तो हम भी क्यों ना अपना छोटा सा योगदान देकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करें।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुधीर त्यागी पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद पूर्व पार्षद चेयरमैन चौधरी मुकेश वाल्मीकि,अरविंद टीटू भाई,अजय सिंह यादव,कैलाश कृष्ण चौधरी, विनोद चौधरी,आलोक चौधरी, कल्याण सिंह रोहिल्ला, राजकुमार वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।