भिवानी में खनन क्षेत्र में खिसका पहाड़, तीन की मौत, कई लोग दबे

 भिवानी। भिवानी के डाडम में पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढहने से तीन की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है। घायलों को हिसार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ और लोगों के भी पहाड़ के नीचे दबे होने की आंशका जताई जा रही है। पहाड़ ढहने से चार माइनिंग मशीन भी नीचे दब गई। बचाव कार्य में यहां काम करने वाले, स्थानीय लोगों के अलावा अन्य लोग भी लगे हैं। यह घटना सुबह की बताई जा रही है। पहाड़ के दरकते ही आस पास हड़कंप मच गया। बचाव कार्य में लोग जुट गए। विभाग या सरकार की तरफ से तीन घंटे बाद तक सहायता के लिए कोई स्पेशल टीम नहीं पहुंची थी। मृतकों में दो के शव भिवानी आने की बात कही जा रही है पर अभी तक भिवानी के सरकारी अस्पताल में कोई शव नहीं पहुंचा है।डाडम का पहाड़ सुबह अचानक ढह गया। इसके चलते यहां काम करने वालों में कई लोग नीचे दब गए। अभी तक यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि कितने लोग पहाड़ के नीचे दबे हैं। जानकारी के अनुसार पहाड़ के नीचे चार माइनिंग मशीन पोकलेन, दो ड्रिल और डंपर भी दबे होने की सूचना है।