रुद्राभिषेक व विशाल भंडारे का आयोजन

 गाजियाबाद | नव वर्ष 2022 को मासिक शिवरात्रि के पावन अवसर पर मोरटी गाँव में रूद्राभिषेक व विशाल भण्डारे का आयोजन शिवा भक्ति फाउंडेशन की टीम द्वारा किया गया | इस अवसर पर स्थानीय निवासियों के साथ ही सैकड़ो की संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहे सभी ने भक्ति भाव से रूद्राभिषेक किया व प्रसाद ग्रहण किया | 

हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में शिवा भक्ति फाउंडेशन संस्था के संयोजक पंकज यादव जी ने शिव महिमा महादेव की पूजा अनुष्ठान की महिमा व भण्डारे  के विषय में विस्तार से बताया |

इसके साथ ही जगजीत सिंह ने बताया कि आज मासिक शिवरात्रि के उपलक्ष्य में इस अनुष्ठान व भाण्डारे का आयोजन किया गया शिवा भक्ति फाउंडेशन समय समय पर अलग अलग जगहों पर इस तरह के आयोजन समय समय पर करता रहा है | आज के अनुष्ठान में सभी देश वासियों प्रदेश वासियों के साथ ही गाजियाबाद में सभी स्वस्थ रहे खुशहाल रहे इसके लिए इस अनुष्ठान भण्डारे का आयोजन शिव भक्तों द्वारा किया गया | इस दौरान 5 हजार से ज्यादा लोगों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया |