तैक्वॉण्डो चैंपियनशिप में पदक जीतने पर त्यागी संगम हिंडन पार ने व्योम त्यागी को किया सम्मानित

गाज़ियाबाद। तैक्वॉण्डो में ब्लैक बेल्ट 12 वर्षीय व्योम त्यागी जिन्होंने अभी कुछ दिन पहले , बिजनोर , पंजाब और लखनऊ में हुई तैक्वॉण्डो चैंपियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये लगातार तीन पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया था।  हिंडन पार क्षेत्र में त्यागी समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही संस्था त्यागी संगम हिंडन पार साहिबाबाद के अध्य्क्ष श्री देवेंद्र त्यागी ,महासचिव अमरीश त्यागी , उपाध्यक्ष विपिन त्यागी ,सगठन मंत्री योगेश त्यागी ने वसुन्धरा स्थिति  ट्रेनिंग अकैडमी पहुँचकर व्योम त्यागी मोमेंटो और शुभाशीष  देकर सम्मानित किया।  इस मौके पर व्योम त्यागी के कोच वीरेन्द्र सिंह नेगी भी उपस्थित रहे।  कोच वीरेंद्र सिंह नेगी ने त्यागी समाज द्वारा व्योम त्यागी को समान्नित करने पर प्रसन्नता जाहिर की और उम्मीद जताई कि आने वाली प्रतियोगिता में भी व्योम त्यागी उत्कर्षट खेल का प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेगा ।