कमल शक्ति संवाद के अंतर्गत प्रबुद्ध सम्मेलन

 मेरठ।  कमल शक्ति संवाद के अंतर्गत प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रबुद्ध महिलाओं द्वारा प्रशन/ उत्तर का  सेशन हुआ यह सेशन महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोनिका पंडित द्वारा चलाया गया । भाजपा महिला मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश द्वारा "नौ देवी नौ शक्ति" कार्यक्रम पूरे उत्तर प्रदेश में  9 स्थानों पर मां दुर्गा के नौ रूपों से प्रेरित होकर पश्चिम उत्तर प्रदेश मेरठ महानगर में मनाया गया। 

इसी श्रंखला में नारी सशक्तिकरण पर आधारित ,,"कमल शक्ति संवाद "एवं 'प्रबुद्ध वर्ग महिला' सम्मेलन भाजपा महिला मोर्चा ने बड़े दिव्य और भव्य रुप में मनाया।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय जनता पार्टी (महिला मोर्चा )आदरणीय दीप्ति रावत जी एवं संसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता शाक्य जी उपस्थित रही। 

कार्यक्रम की प्रदेश संयोजिका डॉ रश्मि रावल एवं प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा जीके सफल मार्गदर्शन , क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक जी के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम की क्षेत्रीय संयोजिका कविता सिरोही ,ज्योति चौहान के साथ समस्त क्षेत्रीय टीम की बहनो ने सहयोग किया। कमल शक्ति संवाद के अतंर्गत सभी प्रबुद्ध महिलाओं द्वारा प्रशन/उत्तर का सेशन हुआ जिसको महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोनिका पंडिता द्वारा संपन्न हुआ।