विश्वकर्मा जयंती व् प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर चम्पा का पेड़ लगाया

मोदीनगर।  भारत के प्रधानमंत्री जो स्वयं को जन सेवक कहते हैं और विश्वजन के हृदय-  विजेता हैं के इकहत्तरवें जन्मदिन पर चम्पा का पेड़ लगाकर उनके दीर्घजीवीन और उत्तम स्वास्थ्य की  कामना की।इसके साथ ही आज विश्वकर्मा जयंती पर शिल्पियों के  सम्मान में भी चम्पा का पेड़ लगाया। 

हम आज के शिल्पियों से कामना करते हैं कि उनके माध्यम से सम्पूर्ण धरा सुदृढ़ व सुरक्षित हो। भारत की कीर्ति पताका विश्व पटल पर लहराएऔर निर्माण कौशल सर्वत्र अपनी चमक से आलोकित करे।

वृक्षारोपण में देवीशरण कश्यप, पंकज,लवि,आदित्य ,शिवांगी, पूर्वी, और अनिला सिंह आर्य आदि एवं बच्चे रहे जिन्होंने प्रकृति की गोद में  खूब हुड़दंग मचाया।