गाज़ियाबाद। नगर निगम द्वारा राज नगर आर डी सी मोड़ पर निःशुल्क आर ओ जल सुविधा केन्द्र का लोकार्पण श्री सुरेश खन्ना मा. प्रभारी मंत्री/मंत्री वित्त संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा महापौर आशा शर्मा जी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से नगर आयुक्त श्री महेन्द्र सिंह तवर, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा साथ रहे और मा. मंत्री जी का पुष्प देकर स्वागत किया।
गर्मी के मौसम में नगर निगम ने शहर के लोगो को शुद्ध आर ओ के ठंडे पानी की सुविधा देने के लिए पूर्व में ही प्लानिंग कर ली थी। जिसका आज फीता काट कर लोकार्पण मा. मंत्री जी द्वारा किया गया है। गर्मी के मौसम में शहर वासियों को पानी देना नगर निगम की जिम्मेदारी है। जिसके लिए सबसे पहले आर डी सी को चुना गया क्योंकि आर डी सी में शहर वासी एवं बाहरी लोग नोकरी करने/ व्यसाय करने एवं कलेक्ट्रेट में आते हैं और यह आस पास में कोई पानी पीने की अच्छी सुविधा नही है। इसलिए हज़ारो लाखो लोगो को शुद्ध आर ओ का ठंडे पानी देने के लिए यह जल सुविधा केंद्र बनाया गया है। इस आर ओ प्लांट में 250 लीटर प्रति घंटा की छमता का आर ओ लगाया गया है जिससे हर समय पानी की उपलब्धता रहे साथ ही खराब पानी एवं आर ओ से निकलने वाले पानी को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के माध्यम से रिसाइकल किया जाएगा।
महापौर आशा शर्मा जी ने बताया कि शहर के मुख्य स्थानों पर पीने योग्य शुद्ध जल देने की हमारी बहुत इच्छा थी। हमारे शहर वासियों एवं बाहर से आने वाले लोगो को गजह गजह शुद्ध जल मिल सके ताकि शहर गाजियाबाद की एक अच्छी तसवीर लोगो के मन मे बन सके और वह अपने शहरों में भी इसी प्रकार शुद्ध आरओ जल सुविधा केन्द्र बनाने की उम्मीद लेकर जाए।
नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह तवर जी द्वारा बताया गया कि आर डी सी में एवं शहर में पहली बार ठंडे आर ओ पानी की सुविधा नगर निगम ने दी है ताकि आने जाने वाले लोगो को गर्मी के मौसम में पानी के लिए परेशान होने की जरूरत ना पड़े, प्लांट से निकलने वाले पानी का भी बहुत ध्यान रखा गया है ताकि पानी की बर्बादी ना हो सके।