गाज़ियाबाद। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद व महामंत्री अशोक चावला के आहवान पर हाउस टैक्स में की जा रही 15 प्रतिशत की बढोत्तरी के विरोध में व्यापारी लामंबद होने लगे हैं। सेक्टर 11- 12 रोड प्रताप विहार विजय नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी व व्यापारी भी हाउस टैक्स में की जा रही बढोत्तरी के खिलाफ उतर गए और उन्होंने हाथों में काली पट्टी बांधकर जोरदार नारे लगाते हुए नगर निगम का विरोध किया। संस्था के महानगर उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह, इकाई अध्यक्ष शिशुपाल वर्मा, महामंत्री वसीम अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद गालिब, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष मुश्ताक अली, जावेद खान, प्रवीण गर्ग, गौरव वर्मा, अभिषेक वर्मा, राकेश मोहन दादू आदि पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना महामारी में जब हर कोई परेशान है। लोगों का काम-धंधा चैपट है, लोगों के रोजगार छूट गए हैं तो ऐसे समय राहत देने की बजाय नगर निगम हाउस टैक्स बढाकर उनके जख्मों पर नमक छिडकने का काम कर रहा है।
प्रताप विहार विजय नगर व्यापार मंडल ने हाउस टैक्स में बढोत्तरी का विरोध किया