व्यापारियों के एक मंडल ने महापौर श्रीमती आशा शर्मा जी से मुलाकात की

 गाज़ियाबाद। महानगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष श्री सुभाष छाबड़ा जी के नेतृत्व में व्यापारियों के एक मंडल ने महापौर श्रीमती आशा शर्मा जी से मुलाकात करी, व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया। गाजियाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर जी ने नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने के लिए जो आदेश करें हैं।  हम सब व्यापारी उस बात के खिलाफ हैं, क्योंकि नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर जी ने सर्किल रेट के हिसाब से किराया बढ़ाने की बात करी है और ऐसी दुकानों की पहचान कर के जो मूल आवंटीओ ने स्टांप पेपर पर लिख कर दूसरों को दे दी हैं ।  उनसे प्रीमियम वसूल करने की जो बात कही जा रही है।  हम सब व्यापारी उसके खिलाफ हैं।  महापौर श्रीमती आशा शर्मा जी ने आश्वासन दिया कि जो भी नियम बनाए जाएंगे व्यापारियों के हित के लिए बनाए जाएंगे और व्यापारियों से मुलाकात करने के बाद जो सुझाव व्यापारी देंगे।  उन पर ही निर्णय लिया जाएगा।  मौके पर पप्पू लोहरिया सुरेश महाजन सुनील चाचा विजय कक्कड़ संजीव लाहोरिया उदयवीर लाडी रघुवीर सोनी राजू छाबड़ा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।