स्व: श्रीमति निर्मला देवी राणा की स्मृति में " मातृशक्ति अवार्ड " समारोह का आयोजन

 गाजियाबाद। बार एसोसिएसन हाल सिविल कोर्ट  में स्वतंत्रता सेनानी स्वामी रामानन्द ट्रस्ट (रजि०) के अध्यक्ष शूटर शमशेर राणा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अपनी पूजनीय माताजी स्व: श्रीमति निर्मला देवी राणा की स्मृति में " मातृशक्ति अवार्ड " समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्या श्रीमति संतोष शर्मा ने की जबकि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर श्री महकपाल सिंह राणा ने मंच मुख्य अतिथि के रूप में सर्टिफिकेट प्रदान किये।मंच संचालन डॉ० हारून ने किया।


देश भर की 10 उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जो कि अपने अलग-अलग क्षेत्रों में महारत हासिल थी। जिनमें डॉ ऋतु सांगवान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी आयुष विभाग , अंजू चौधरी इतिहास , नेहा वेद साहित्यकार , डॉ सुधा राणा वैदिक योग समिति अध्यक्ष योग में संस्कृत शिक्षिका ,  सुमन हुड्डा सामाजिक कार्यकर्ता हरियाणवी संस्कृति संवर्धन कवित्री मोटिवेशनल ट्रेनर , इन्दु सिंह एडवोकेट आध्यात्मिक लोकतंत्र प्रणेता प्रचारक अध्यक्ष सत्यमेव जयते चेतना संस्था माता निर्माता अभियान ,  श्रीमती संतोष शर्मा आर्या (आर्य समाज) , तूलिका सेठ कवयित्री तथा राजबाला शिक्षिका।

इस मौके पर गौ आधारित विष मुक्त शून्य लागत प्राकृतिक कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें धर्मेंद्र अरोड़ा , ओमपाल सिंह खलिश , भारतीय हरनाम सिंह , महिपाल सिंह और कई लोगों ने अपने विचार प्रकट किए।