आत्मनिर्भर महिला मंडल द्वारा कैच द रैन पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

लोनी l नेहरू युवा केंद्र गाज़ियाबाद  के तत्वावधान में *कैच द रैन* कार्यक्रम का निरंतर आयोजन जनपद के चारो विकास खण्डों में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है, आज इसी क्रम विकास खण्ड लोनी के ब्रज विहार स्थित आत्मनिर्भर महिला मंडल द्वारा कैच द रैन पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान मे जल की कमी के कारण आम जन मानस को गम्भीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है, यह बहुत चिंता का  विषय है, जिस पर हमे चिंतन-मनन करने की आवश्यकता है। अगर अब हम जल को बचाने के लिए सचेत नही हुए, तो भविष्य मे आने वाली पीढ़ीयो को समान्य रूप से जल उपलब्ध नही हो सकेगा। हम अपनी नियमित दिनचर्या का उपयोग करते हुए भी जल को बर्बाद होने से बचा सकते है, जल का संचयन कर सकते है। वर्षा के जल का संचयन कर हम उसे उपयोग मे ला सकते है। लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा ने पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि पोस्टर प्रतियोगिता कराने का सिर्फ यही उद्देश्य है कि हम युवाओ की प्रतिभा को निखारे और इसके साथ साथ उन्हें जल संरक्षण जैसे गम्भीर विषयो पर अपने विचारों को साझा करने का एक उचित मंच प्रदान करें। पोस्टर प्रतियोगिता में श्रेया ने प्रथम स्थान, अम्बिका ने द्वितीय स्थान, खुशबू ने तृतीय स्थान एवं श्रेयस, दामिनी, अनुष्का, भारती, कुमकुम एवं पूजा को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान प्रमोशन, आत्मविश्वास महिला मंडल की अध्यक्ष मानसी, आत्मनिर्भर महिला मंडल अध्यक्ष अंजलि, युवा विकास मण्डल अध्यक्ष तालिब,सनोवर खान उर्फ सोनू आदि उपस्थित रहे।